रुड़की गणेश विहार निवासी अनिल गोयल से शुक्रवार की सुबह मोटर साइकिल सवार दो अज्ञात युवकों ने फोन छीन लिया। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। तत्काल एसआई अकरम अहमद टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से फोन छीनकर भागने वाले दो लोगों को मौके पर ही पकड़ लिया। युवकों के पास से मोबाइल बरामद हुआ। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट पेशी के लिए भेज दिया है।