आमखेड़ी में खूनी संघर्ष में एक ग्रामीण की हत्या में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पांचों आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार और डंडे भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने पांचों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। साथ ही तीन अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह ने दी जानकारी।