फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहाने के दौरान गंगा नदी में बहा एक युवक, मौके पर तलाश जारी

लक्ष्मण झूला थाना क्षेत्र अंतर्गत हिल्टन रैपिड के पास गंगा नदी में नहाने के दौरान एक युवक बह गया। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की डीप डाइविंग टीम मौके पर पहुंची। युवक की तलाश में सर्च अभियान शुरू किया गया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम करीब चार बजे युवक के डूबने की सूचना मिली थी। इसके बाद एसडीआरएफ के डीप डाइवरों को नदी में उतारकर सभी संभावित स्थानों पर तलाश की जा रही है। मौके पर स्थानीय पुलिस और जल पुलिस भी आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें