परिवहन महासंघ के बैनर के बैनर 25 अक्तूबर प्रस्तावित चक्का जाम को स्थगित कर दिया गया है। ट्रांसपोर्टरों की ओर से इस बाबत एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया। परिवहन महासंघ के अध्यक्ष के सुधीर राय रावत ने बताया कि 17 अक्तूबर को टीजीएमओ कार्यालय में एक बैठक आयोजित की गई थी। जिसमें 25 अक्तूबर को पूरे गढ़वाल मंडल में चक्काजाम करने का निर्णय लिया गया था, 24 अक्तूबर को टीजीएमओ के कार्यालय में परिवहन कंपनियों के प्रतिनिधियों की बैठक हुई। जिसमें 29 अक्तूबर को पूरे गढ़वाल मंडल में चक्का जाम करने का निर्णय लिया गया।