फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषिकेश: तेज रफ्तार ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी, पांच सवारी घायल

तीर्थनगरी में ई-रिक्शा चालकों की लापरवाही यात्रियों और स्थानीय लोगों की जिंदगी पर भारी पड़ रही है। वीरभद्र मार्ग पर कोयल घाटी स्थित बड़ी सब्जी मंडी के समीप दोपहर करीब 12 बजे के लगभग नशे में धुत तेज रफ्तार ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में महिलाओं और बच्चों समेत पांच यात्री घायल हो गए। एक यात्री के पैर की हड्डी पैर से अलग हुई और उसे गंभीर चोट आई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एम्स पहुंचाया जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर चौकी भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ई-रिक्शा चालक वीरभद्र मार्ग पर एम्स के समीप से पांच यात्रियों को लेकर कोयल घाटी तिराहे की ओर जा रहा था। स्थानीय दुकादराे ने बताया कि चालक नशे में धुत था और अन्य वाहनों की तुलना में तेज रफ्तार से ई-रिक्शा चला रहा था। और अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद व्यापारियों और राहगीरों ने किसी तरह घायलों को ई-रिक्शा से बाहर निकाला। एक यात्री के पैर में गंभीर चोट लगने से काफी खून बह रहा था। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें