फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव आज से, देश दुनिया को स्वस्थ जीवनशैली का संदेश देगा उत्तराखंड

अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव से उत्तराखंड देश दुनिया को स्वस्थ जीवनशैली का संदेश देगा। शनिवार को ऋषिकेश में सात दिवसीय योग महोत्सव का आगाज हो गया है। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा, उत्तराखंड को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने में योग महोत्सव का बड़ा योगदान है। योग हमारी प्राचीन संस्कृति और विरासत का अमूल्य हिस्सा है, उसे वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने में यह महोत्सव अहम भूमिका निभाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में यह आयोजन और भी भव्य और प्रभावशाली होगा। देश-विदेश से योग प्रेमी, साधक और गुरु इस पावन भूमि पर एकत्रित होंगे। योग के माध्यम से मानवता को शांति, संतुलन और स्वास्थ्य का संदेश देंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें