फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा नदी का पानी हुआ मटमैला, फिर भी राफ्टिंग का आनंद ले रहे पर्यटक

रेनू सकलानी Updated Mon, 02 Jun 2025 03:12 PM IST

पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही बारिश के कारण प्राकृतिक गदेरों और गंगा की सहायक नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। जलस्तर बढ़ने से गंगा का पानी भी मटमैला हो गया है। पानी मटमैला होने के बाद भी गंगा नदी में राफ्टिंग के शौकीनों की भीड़ कम नहीं हो रही है। सप्ताहांत में सुबह से लेकर शाम तक गंगा में रंग-बिरंगी राफ्टें तैरती हुई नजर आईं। सितंबर माह से गंगा में राफ्टिंग का संचालन शुरू होता है, जो जून माह तक चलता है। जून माह में बरसात के कारण गंगा और उसकी सहायक नदियों का जलस्तर बढ़ जाता है। जैसे ही गंगा का जलस्तर बढ़ता है, वैसे ही पर्यटन विभाग की ओर से गंगा में राफ्टिंग का संचालन बंद हो जाता है। जून माह शुरू हो गया है। पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही बारिश के कारण मैदानी भागों में गंगा का पानी धीरे-धीरे मटमैला हो रहा है। मरीन ड्राइव, शिवपुरी, क्लब हाउस और ब्रह्मपुरी राफ्टिंग प्वाइंटों पर पर्यटकों का हुजूम उमड़ रहा है। सुरक्षा दृष्टिगत पर्यटन विभाग की ओर से अभी तक राफ्टिंग व्यवसायियों को राफ्टिंग संचालन के लिए दिशा निर्देश नहीं दिए जा रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें