चमोली के सिमली में करीब 35 करोड़ की लागत से बने अस्पताल को बेस अस्पताल बनाने की मांग को लेकर पदयात्रा में शामिल लोगों ने ऋषिकेश में प्रेसवार्ता की। समिति अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि 11 अक्तूबर को शुरू हुई पदयात्रा के तहत आंदोलनकारी 20 अक्तूबर को देहरादून पहुंचकर मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच करेंगे।