आज ऋषिकेश स्थित हेमकुंट साहिब गुरुद्वारे से सिख श्रद्धालुओं का पहला जत्था पवित्र तीर्थ हेमकुंट साहिब के लिए रवाना होगा। 25 मई को हेमकुंट साहिब के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि.) गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर जत्थे को रवाना करेंगे। पहले जत्थे को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। सुरक्षा और व्यवस्थाओं के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।