ऋषिकेश में छात्रसंघ चुनाव में हुई मारपीट। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं व यूथ कांग्रेस ने घटना को लेकर थाने का घेराव किया। उन्होंने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। यूथ कांग्रेस ने एबीवीपी के कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए झगड़े और उत्पात को लेकर कोतवाली ऋषिकेश सख्त विरोध दर्ज कराया। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने कहा कि चुनाव लोकतंत्र का पर्व होता है। लेकिन एबीवीपी के लोग लगातार गुंडागर्दी फैलाकर ऋषिकेश के शांतिपूर्ण माहौल को खराब करने का काम कर रहे हैं।