फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : वनों को बचाने के लिए चौकोड़ी में मॉकड्रिल, बेड़ीनाग और गंगोलीहाट रेंज के वन कर्मचारियों ने किया अभ्यास

वनाग्नि सुरक्षा की तैयारियों को लेकर बेड़ीनाग और गंगोलीहाट रेंज के वन कर्मचारियों ने चौकोड़ी में मॉकड्रिल किया। वन क्षेत्राधिकारी चंदा महरा और बृजमोहन टम्टा ने कर्मचारियों को वनाग्नि रोकथाम और शमन के महत्वपूर्ण पहलुओं के बारे में जानकारी दी। बताया कि आग लगने की स्थिति में किस प्रकार उचित रणनीति अपनाकर वन संपदा को नुकसान से बचाया जा सकता है। फार्मासिस्ट कमलेश पंत ने कर्मचारियों को प्राथमिक चिकित्सा, वनाग्नि शमन के दौरान बरती जाने वाली सावधानियां बताईं। उन्होंने आग से बचाव के उपायों के बारे में भी जानकारी दी। अभ्यास के दौरान वनाग्नि प्रबंधन की तत्परता को परखते हुए कार्मिकों को वास्तविक परिस्थितियों में आग बुझाने की प्रक्रिया के बारे में बताया गया। क्षेत्राधिकारियों ने कर्मचारियों को वनाग्नि रोकथाम के लिए सतर्कता बरतने और आवश्यक संसाधनों को तैयार रखने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें