फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपेक्षा के कारण बदहाल हुई जीआईसी-महादेव सड़क, पिथौरागढ़ संघर्ष समिति ने दी चेतावनी

हीरा मेहरा Updated Thu, 24 Apr 2025 03:37 PM IST

पिथौरागढ़ में उपेक्षा के कारण जीआईसी महादेव जाने वाली सड़क बदहाल हो चुकी है। सड़क पर बने गड्ढों के कारण वाहन संचालन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पिथौरागढ़ संघर्ष समिति ने सड़क का शीघ्र सुधार नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। बुधवार को समिति के अध्यक्ष दीपक तिवारी ने जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी से मुलाकात कर सड़क की स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि जीआईसी से महादेव जाने वाली सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। इस सड़क पर इंजीनियरिंग कालेज, पुस्तकालय, महादेव मंदिर, महादेव धारा, बौद्ध गोंपा सहित कई संस्थान स्थित हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें