फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: यूकेडी ने कहा- पंचायत चुनाव न होना सरकार की नाकामी, किया प्रदर्शन

पंचायत चुनाव पर रोक लगने से यूकेडी में सरकार के खिलाफ आक्रोश है। यूकेडी कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कहा कि आरक्षण का निर्धारण सही तरीके से न कर सरकार ने पंचायत चुनाव टालने की चालाकी की है। पंचायत चुनाव न होना सिर्फ सरकार की नाकामी है इसका नतीजा प्रदेश की जनता को भुगतना पड़ा है। यूकेडी के शीर्ष नेता काशी सिंह ऐरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया। ऐरी ने कहा कि सरकार ने बड़ी चालाकी से प्रदेश में पंचायत चुनाव को रोका है। आरक्षण का निर्धारण गलत तरीके से कर चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई। इसके खिलाफ लोग न्यायालय गए तो चुनाव पर रोक लगा दी गई। यह साफ है कि सरकार खुद चुनाव नहीं कराना चाहती। तभी न्यायालय में सरकार ने अपना पक्ष मजबूती से नहीं रखा। वहीं सरकार ने ऐसे अधिवक्ताओं को तैनात किया है जिन्हें ज्ञान नहीं है। यदि इन अधिवक्ताओं को ज्ञान होता तो वे सरकार को आरक्षण निर्धारण की कमियां बताते। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार की इस नाकामी का नतीजा जनता को भुगतना पड़ा है। चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदारों ने अधिसूचना जारी होते ही प्रचार सामग्री में धन खर्च किया है। अब चुनाव पर रोक लगने से दावेदारों को नुकसान झेलना पड़ा है। सरकार अपनी जनविरोधी नीतियों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए चाल चल रही है जो सफल नहीं होगी। कहा जनता सरकार को इसी पंचायत चुनाव में सबक सिखाएगी यह तय है। प्रदर्शन करने वालों में रविंद्र पाल, जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर पुनेड़ा, राम सिंह, चंद्रप्रकाश कोहली, मदन मोहन पोखरिया, गिरीश जोशी सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें