फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदि कैलाश: मेडिकल सुविधा देगी सिक्स सिग्मा हाई एल्टीट्यूड मेडिकल सर्विसेज की टीम

हीरा मेहरा Updated Fri, 02 May 2025 11:38 AM IST

इस वर्ष आदि कैलाश और ओम पर्वत यात्रा के दौरान यात्रियों को मेडिकल की बेहतर सुविधा मिलेगी। इसके लिए सिक्स सिग्मा हाई एल्टीट्यूड मेडिकल सर्विसेज की चार सदस्यीय टीम पिथौरागढ़ पहुंचने के बाद आदि कैलाश के लिए रवाना हो गई है। टीम में शामिल सदस्य दवाओं के साथ ही रेस्क्यू कार्य में भी एक्सपर्ट हैं। सिक्स सिग्मा हाई एल्टीट्यूड मेडिकल सर्विसेज के सीईओ प्रदीप भारद्वाज ने बताया कि माउंटेन सिकनेस और हाई एल्टीट्यूड में होने वाली समस्याओं से निपटने के लिए यात्रियों को फर्स्ट एड किट दी जाएगी। इसमें अलग-अलग मर्ज के लिए 31 दवाइयां हैं। यह कम ऑक्सीजन वाले क्षेत्र में जीवन रक्षक का काम करेंगी। उन्होंने बताया कि दो एंबुलेंस ज्योलिंगकांग में तैनात रहेंगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें