फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाडली को न्याय दिलाने के लिए गंगोलीहाट से धारचूला तक फिर सड़कों पर उतरे लोग

हीरा मेहरा Updated Fri, 19 Sep 2025 02:08 PM IST

सरकार की ओर से नियुक्त वकील सुप्रीम कोर्ट में ठोस पैरवी नहीं कर पाए, इसीलिए मासूम लाडली का हत्यारा बरी हो गया। यह बात लाडली के ताऊ जनक चंद ने यहां व्यापारियों, सामाजिक और राजनीतिक संगठनों से जुड़े लोगों के साथ हुई बैठक में कही। बैठक के बाद न्याय की मांग के लिए मुख्य बाजार में जुलूस निकाला गया और सभा की गई। सभा में स्कूली छात्र-छात्राओं ने भी भागीदारी की। बृहस्पतिवार को लाडली को न्याय दिलाने की मुहिम में व्यापारियों, राजनीतिक दलों और जनता का सहयोग लेने के लिए पिथौरागढ़ से कई लोग गंगोलीहाट पहुंचे। यहां हुई बैठक में गंगोलीहाट के लोगों ने उन्हें हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इसके बाद लाडली के लिए न्याय की मांग करते हुए जुलूस निकाला और प्रदर्शन के बाद मुख्य चौराहे पर सभा की गई। वक्ताओं ने कहा कि दोषी को पॉक्सो कोर्ट और हाईकोर्ट ने फांसी की सजा दी। पैरवी कमजोर होने के कारण सुप्रीम कोर्ट से मुख्य आरोपी बरी हो गया। परिजनों को इसकी सूचना भी समाचार पत्रों से मिली जबकि सरकार का दायित्व बनता है कि परिजनों को केस के बारे में जानकारी दी जाए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें