कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली विमान सेवा का किराया कम करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने डीएम विनोद गोस्वामी के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा। उन्होंने कहा कि दिल्ली विमान सेवा में सफर करने के लिए 8000 रुपये किराया तय है जो आम आदमी की पहुंच से दूर है। इसके चलते लोग टैक्सी और रोडवेज बसों पर निर्भर हैं। सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ता मोनिका महर के नेतृत्व में कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने हवाई चप्पल वाले को हवाई सफर कराने का दावा किया था। इस विमान सेवा का किराया अधिक होने से आम जनता इसका लाभ नहीं ले पा रही है। यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ऋषेंद्र महर ने कहा कि सरकार को सीमांत के लोगों के लिए विशेष पहाड़ी पैकेज या सब्सिडी देकर विमान सेवा का किराया तीन से चार हजार रुपये करना चाहिए। चेतावनी देते हुए यदि सरकार ने दिल्ली विमान सेवा के किराये को लेकर उचित निर्णय नहीं लिया तो कांग्रेस आंदोलन करेगी। प्रदर्शन में काजल कापड़ी, मनीषा महर, वंदना जंग, रंजना महर, सपना अरोड़ा, ऋचा, सिखा, संजना, निखिल ऐरी, प्रकाश देवली आदि शामिल रहे।