फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पिथौरागढ़ जिले के 85 केंद्रों में दस हजार से अधिक परीक्षार्थी देंगे बोर्ड परीक्षा

21 फरवरी से उत्तराखंड की बोर्ड परीक्षा शुरू होगी। पिथौरागढ़ जिले भर में बनाए गए 85 परीक्षा केंद्रों में 10,060 विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा देंगे इसमें हाईस्कूल के 5013 और इंटर के 5047 परीक्षार्थी शामिल हैं। मंगलवार को बोर्ड परीक्षा की तैयारी को लेकर जिला मुख्यालय के जीजीआईसी में केंद्र व्यवस्थापकों, प्रधानाचार्यों, कस्टोडियन और उच्चाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम विनोद गोस्वामी ने परीक्षा की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी को सभी तैयारी समय से पूरी करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्रों में बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए फर्नीचर की व्यवस्था करने को बजट जारी करने का भरोसा दिया। वहीं मुख्य शिक्षा अधिकारी हरक राम कोहली ने कहा कि बोर्ड परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई हैं। सभी परीक्षा केंद्रों में बिजली, पानी, शौचालय के साथ फर्नीचर की व्यवस्था हो चुकी है। कुछ परीक्षा केंद्रों में फर्नीचर की कमी है इसे भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें