फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की हल्द्वानी में हुई रैली के बाद मंच शुद्धिकरण से आक्रोश

पिथौरागढ़। हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद मैदान का शुद्धीकरण करने पर विधायक मयूख महर और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। सभी को भाजपा को दलित विरोधी करार देते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। विधायक मयूख महर, उनके समर्थक और कांग्रेस कार्यकर्ता कलक्ट्रेट के बाहर एकत्रित हुए और धरना दिया। विधायक महर ने कहा कि बीते 8 अगस्त को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे की हल्द्वानी में आयोजित रैली के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं का मैदान का शुद्धीकरण करना निंदनीय कृत्य है। एक तरफ प्रधानमंत्री मोदी प्रयागराज में दलितों के पांव धोते हैं तो उनके कार्यकर्ता कांग्रेस के सबसे बड़े नेता के आगमन पर मैदान का शुद्धीकरण करते हैं। विधायक ने कहा कि इस कृत्य से समाज का एक बड़ा वर्ग और संवेदनशील नागरिक आहत है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि समाज को जाति, धर्म और क्षेत्र के नाम पर बांटने वाली ताकतों का विरोध होगा। इस कृत्य के लिए प्रधानमंत्री मोदी, सीएम धामी को सार्वजनिक तौर पर माफी मांगते हुए ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। इस मौके पर यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आनंद रावत, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत, यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ऋृषेंद्र महर, भुवन पांडे आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें