फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : निष्ठावान कार्यकर्ताओं का होता है निष्कासन : गोपू महर

जाग उठा पहाड़ के संयोजक और भाजपा नेता गोपू महर ने पार्टी से निष्कासित होने पर इसे षड्यंत्र करार दिया। उन्होंने पत्रकार वार्ता कर कहा कि उन्होंने 21 साल से निष्ठा के साथ कार्य किया है। एबीवीपी और भाजपा में कई पदों पर रहकर पार्टी की सेवा की। अब मेरी मां के निर्दलीय चुनाव लड़ने को निष्कासन का आधार बनाया गया है। मेरे खिलाफ पहले से ही यह षड्यंत्र चल रहा था। ऐसा इसलिए कि मैंने कई जन मुद्दों पर आंदोलन किए। मेरे खिलाफ षडयंत्र करने वालों को यह समझना चाहिए कि मैं ऐसा नेता नहीं हूं जिनकी उन्होंने पूर्व में राजनीतिक हत्या की है। पार्टी हमेशा निष्ठावान कार्यकर्ताओं का निष्कासन करती है। मुझे निष्कासन से कोई फर्क नहीं पड़ता।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें