फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: बम-बम भोले के जयकारे के साथ कैलाश यात्री गुंजी रवाना

अरविंद कुमार Updated Mon, 06 Jul 2026 07:28 PM IST

धारचूला (पिथौरागढ़) । कैलाश मानसरोवर यात्रा के पहले दल के यात्री रविवार की रात 10 बजे आधार शिविर केएमवीएन के पर्यटक आवास गृह पहुंचे। इस दौरान निगम कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। यात्रियों को सोमवार की सुबह 11:30 बजे एसडीएम आशीष जोशी ने शुभकामनाएं देते हुए रवाना किया। इस दौरान यात्रियों ने बम-बम भोले का उद्घोष किया। केएमवीएन के प्रबंधक धन सिंह बिष्ट ने बताया कि दल में 15 महिलाएं एवं 34 पुरुषों समेत कुल 49 यात्री शामिल हैं। यात्री मंगलवार तक गुंजी में रहेंगे। इस दौरान उनका मेडिकल किया जाएगा और कागजातों की जांच की जाएगी। आठ और नौ जुलाई को यात्री नाभीढांग में विश्राम करेंगे। इस दौरान उन्हें उच्च हिमालयी क्षेत्र की परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढालने का मौका मिलेगा। 10 जुलाई को आईटीबीपी के जवान यात्रियों को लिपुलेख दर्रे के पास चीन के अधिकारियों के सुपुर्द करेंगे। उसके बाद यात्री तकलाकोट पहुंचेंगे। बता दें कि यात्री नाभीढांग से वाहनों के जरिए लिपुलेक बेस कैंप तक जाएंगे। वहां से डेढ़ किलोमीटर पैदल चलकर लिपुलेक दर्रे की सीमा को पार कर तकलाकोट पहुंचेंगे। यात्रियों के सामान को घोड़े-खच्चरों से लिपुलेक दर्रे तक पहुंचाया जाएगा। बाक्स यात्रियों को दिलाई हिमालय बचाओ की शपथ धारचूला । कैलाश मानसरोवर यात्रियों को केएमवीएन के पूर्व प्रबंधक दिनेश गुरुरानी ने हिमालय बचाओ अभियान की शपथ दिलाई। उन्होंने यात्रियों को उच्च हिमालयी क्षेत्र में लगाने के लिए पौधे भी भेंट किए। राजस्थान से सातवीं बार यात्रा में आए अनिल कुमार जैन (68) और पहली बार यात्रा पर जा रहे बेड़ीनाग के भूपेश पंत (42) ने बताया भगवान भोलेनाथ की नगरी के दर्शन को लेकर मन में काफी रोमांच और आस्था है। उन्होंने निगम और सरकार की व्यवस्था की सराहना की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें