फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: एलएसएम परिसर में जल्द अस्तित्व में आएगी आईटी लैब और छात्रावास

हीरा मेहरा Updated Mon, 17 Nov 2025 01:53 PM IST

पिथौरागढ़ जिले के एलएसएम परिसर में जल्द ही आईटी लैब और छात्रावास अस्तित्व में आएगा। आईटी लैब स्थापित होने से विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकी शिक्षा का बेहतर ज्ञान मिलेगा। वहीं छात्रावास बनने से विद्यार्थियों को किराये के कमरों में नहीं रहना होगा। एलएसएम महाविद्यालय को परिसर का दर्जा मिलने के बाद यहां सुविधाओं का विस्तार हो रहा है। परिसर में आईटी लैब और बालक छात्रावास का करीब एक साल पूर्व सात करोड़ रुपये से निर्माण कार्य शुरू हुआ। अब लैब और छात्रावास का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। आईटी लैब के अस्तित्व में आने से विद्यार्थियों को कंप्यूटर शिक्षा का विस्तृत और बेहतर ज्ञान मिलेगा। परिसर प्रबंधन के मुताबिक, आईटी लैब में 30 कंप्यूटर लगाए जाएंगे। वहीं छात्रावास में 52 छात्रों के रहने की व्यवस्था होगी। छात्रावास न होने से विद्यार्थियों को बाजार में किराये में कमरा लेकर पढ़ाई करनी पड़ रही है। छात्रावास बनने से विद्यार्थियों की यह समस्या दूर होगी। परिसर प्रबंधन के मुताबिक, जल्द ही आईटी लैब और छात्रावास का हस्तांतरण होगा। इसके बाद इनका संचालन शुरू कर दिया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें