फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: देहरादून-पिथौरागढ़ हवाई सेवा पर लगा ब्रेक, हवाई कनेक्टिविटी एक साल में ही हुई बंद

हीरा मेहरा Updated Mon, 29 Sep 2025 02:10 PM IST

देहरादून और पिथौरागढ़ के बीच संचालित विमान सेवा एक साल बाद ही बंद होने से सीमांत के लोगों को झटका लगा है। बीते 14 दिन से विमान सेवा बंद है और इसके जल्द शुरू होने की उम्मीद भी कम है। फ्लाई बिग अब अपना विमान नहीं उड़ाएगी। अब नई कंपनी की तरफ से विमान संचालित करने की बात हो रही है। देहरादून और पिथौरागढ़ के बीच सितंबर 2024 से 19 सीटर विमान का संचालन शुरू हुआ था। यह सेवा दुर्गम जिले के लोगों के साथ ही पर्यटकों को काफी रास आ रही थी लेकिन यह सेवा एक साल में ही जवाब दे गई। जानकारी के मुताबिक, फ्लाई बिग कंपनी ने इस सेवा को हमेशा के लिए बंद कर दिया है। अब नई कंपनी इस रूट पर विमान का संचालन करेगी। कब तक विमान देहरादून से पिथौरागढ़ पहुंचेगा, इसका किसी को पता नहीं है। वहीं, करीब एक से दो महीने पहले किए गए टिकट भी कैंसिल हो रहे हैं इससे सीमांत के लोग परेशान हैं। अब जिले के लोगों को बदहाल सड़क से देहरादून आवाजाही करने के लिए टैक्सी या रोडवेज का सहारा लेना होगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें