फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: पूर्व सैनिक पर्यावरण बटालियनों को शिफ्ट करने के विरोध में सड़कों पर उतरे

दो पर्यावरण बटालियन को अन्य राज्य शिफ्ट करने के विरोध में पूर्व सैनिक सड़कों पर उतरे। पूर्व सैनिकों ने इसका विरोध करते हुए नगर में आक्रोश रैली निकाली और एडीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। कहा कि पर्यावरणीय और आपदा की दृष्टि से संवेदनशील जिले से पर्यावरण बटालियन को शिफ्ट करना गंभीर है और यह पूर्व सैनिकों के हितों की अनदेखी भी है। पिथौरागढ़ जिले भर के पूर्व सैनिक संगठन के जिलाध्यक्ष मयूख भट्ट के नेतृत्व में टकाना रामलीला मैदान में एकत्र हुए और प्रदर्शन करते हुए नगर में आक्रोश रैली निकाली। पूर्व सैनिकों ने कहा कि राज्य के पहले थल सेनाध्यक्ष जनरल बीसी जोशी ने वर्ष 1994 में 130 पर्यावरण बटालियन का गठन किया, जो जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में पर्यावरण और जल संरक्षण के लिए सराहनीय कार्य कर रही है। वर्ष 2008 में तत्कालीन मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी ने प्रदेश सरकार पोषित दो कंपनियों का गठन किया। सेवानिवृृत्ति के बाद बटालियन और कंपनी में शामिल जिले के पूर्व सैनिकों की कार्यक्षमता और अनुभवों का सदुपयोग होने से जिले के प्राकृतिक संसाधन संरक्षित हुए। वीरान पहाड़ियां हरी-भरी हुईं। इससे जिले के साथ ही प्रदेश का पर्यावरण सुधरा। पर्यावरण बटालियन में तैनाती के बाद पूर्व सैनिक रोजगार से जुड़े और इससे पलायन भी रुका।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें