पिथौरागढ़ में पर्यावरण बटालियन को शिफ्ट करने के विरोध में पूर्व सैनिकों का धरना 25वें दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर हुई सभा में पूर्व सैनिकों ने कहा कि अपने को सैनिकों के हितैषी बताने वाली सरकार इतने दिनों बाद भी इस मामले पर चुप है। साफ है कि सरकार की कथनी और करनी में अंतर है। उन्होंने कहा कि फैसला वापस होने तक आंदोलन जारी रहेगा। धरने में कई पूर्व सैनिक शामिल रहे।