फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: पर्यावरण बटालियन शिफ्ट करने के विरोध में पूर्व सैनिकों का धरना 23 वें दिन भी जारी

पिथौरागढ़ में पर्यावरण बटालियन को शिफ्ट करने के विरोध में पूर्व सैनिकों का धरना 23 वें दिन भी जारी रहा। यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ऋषेंद्र महर ने पूर्व सैनिकों के आंदोलन को समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पर्यावरण बटालियन शिफ्ट कर पूर्व सैनिकों के साथ ही प्रदेश के लोगों के हितों की अनदेखी कर रही है। पूर्व सैनिकों के साथ कांग्रेस खड़ी है और रहेगी। पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के सामने भी पूर्व सैनिकों की बात रखी जाएगी। पर्यावरण बटालियन को शिफ्ट करने के फैसले को वापस करने को लेकर कांग्रेस सरकार पर दबाव बनाएगी। वहीं पूर्व सैनिकों ने कहा कि इस फैसले को वापस लिए जाने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें