पिथौरागढ़ ट्रैफिक पुलिस ने नगर में चेकिंग अभियान चलाकर छह चालकों का चालान किया। पुलिस के मुताबिक इंटरसेप्टर वाहन की मदद से इन वाहनों चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। यातायात निरीक्षक अय्यूब अली ने बताया कि वह नगर के सड़कों पर इंटरसेप्टर वाहन की मदद से लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे में शुक्रवार को तेज रफ्तार वाहन चलाने, बिना हेलमेट और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वाले छह लोगों का चालान किया। कहा पुलिस इसकी रिपोर्ट न्यायालय को भेजेगी।