फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: पेयजल संकट के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

हीरा मेहरा Updated Mon, 19 May 2025 02:49 PM IST

आंवलाघाट पंपिंग योजना में करोड़ों रुपये खर्च करने के बावजूद पिथौरागढ़ नगरवासियों को जरूरत का पानी नहीं मिलने से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने कहा है कि यदि शीघ्र पानी की आपूर्ति में सुधार नहीं होता है तो कांग्रेस डबल इंजन सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी। रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ता पूर्व दायित्वधारी महेंद्र सिंह लुंठी के नेतृत्व में मोस्टामानू पहुंचे। इसके बाद आंवलाघाट पेयजल योजना के टैंक पर जाकर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस अवसर पर प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं ने कहा कि करोड़ों की योजना बनाने के बाद भी लोगों को तीसरे दिन पानी मिल रहा है। आंवलाघाट और घाट दो बड़ी पंपिंग योजनाओं के बावजूद लोग अन्य स्रोतों से पानी जुटाने के लिए मजबूर हैं। नगर के 40 वार्डों की जनता के साथ ही होटल व्यवसायी भी परेशान हैं। पिथौरागढ़ में इस समय बड़ी संख्या में पर्यटक आ रहे हैं। यदि जरूरत का पानी नहीं मिला तो पर्यटन व्यवसाय प्रभावित होगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें