फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: स्कूलों में एक्सपायरी दूध भेजने पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

स्कूलों में एक्सपायरी दूध भेजने के मामले में कांग्रेस ने सरकार पर हमला बोलते हुए इसे विद्यार्थियों के जीवन के साथ खिलवाड़ बताया है। कांग्रेस के पूर्व दायित्वधारी महेंद्र लुंठी ने कहा कि मिड डे मील योजना के तहत विद्यार्थियों की सेहत सुधारने के दावे कर स्कूलों में एक्सपायरी दूध भेज दिया गया। प्रदेश के कई जिलों में इस तरह के मामले सामने आए हैं। साफ है कि संबंधित कंपनी की निगरानी करने वाला कोई नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की शह पर ऐसा संभव हुआ है। यदि ऐसा नहीं होता तो अब तक इस मामले के जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए थी। सरकार इस मामले पर चुप है। लुंठी ने कहा कि इस जनविरोधी सरकार की गलत नीतियों को कांग्रेस जन-जन तक पहुंचाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें