फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भाजपा ने निकाली आभार रैली, जनता का किया अभिवादन

भाजपा ने नगर में आभार रैली निकालते हुए जनता का अभिवादन किया। नवनिर्वाचित मेयर कल्पना देवलाल ने कहा कि नगर की जनता ने उन पर जो भरोसा जताया है इस पर वह खरा उतरेंगी। भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी ने कहा अब नगर में जीतने के बाद ट्रिपल इंजन की सरकार आई है। ऐसे में नगर का चहुंमुखी विकास होगा। सोमवार को नवनिर्वाचित मेयर कल्पना देवलाल, भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी और जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी के नेतृत्व में नगर में आभार रैली निकाली। कल्पना ने कहा जनता ने उन्हें पूरा सहयोग देकर मेयर की कुर्सी तक पहुंचाया है। नगर के विकास के लिए वह पूरी ताकत झोकेंगी। जनता ने उन्हें जो दायित्व सौंपा है इस पर वह खरा उतरेंगी। जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी ने कहा कि नगर की जनता ने भाजपा पर भरोसा जताते हुए पार्टी प्रत्याशी को जीत दिलाई है। नवनिर्वाचित मेयर सरकार के साथ मिलकर नगर के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगी। इस मौके पर डीडीहाट विधायक बिशन सिंह चुफाल, दायित्वधारी गणेश भंडारी, पूर्व विधायक चंद्रा पंत, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोरा, राकेश देवलाल, निवर्तमान पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत, कोमल मेहता, इंद्र लुंठी सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें