फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: सिर पर ताज सजवाने की तैयारी में दामन पर लग रहा दाग, पंचायत चुनाव में कई प्रत्याशियों सहित 500 लोगों का हो चुका चालान

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव ने सम्मानितों को भी दागदार बना दिया है। पंचायत चुनाव में शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका के मद्देनजर विभिन्न पदों के प्रत्याशियों के साथ ही 500 लोगों का अब तक चालान हो चुका है। इनमें कई प्रत्याशी ऐसे भी हैं जो चुनाव में पहली बार ताल ठोक रहे हैं और जिनका किसी प्रकार का कोई आपराधिक रिकॉर्ड भी नहीं रहा है। कांग्रेस का कहना है कि पंचायत चुनाव के नाम पर किसी को भी अपराधी करार देना गलत है। सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ता पूर्व दायित्वधारी महेंद्र लुंठी के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे और डीएम विनोद गोस्वामी से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में पुलिस और प्रशासन ने जिले भर में कई प्रत्याशियों सहित 500 लोगों का चालान किया है। खासकर शांति भंग के नाम पर कांग्रेस प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया जा रहा है, जो निंदनीय है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस और प्रशासन सत्ता के दबाव में काम कर रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें