फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : 38वें राष्ट्रीय खेल...देशभर के मुक्केबाज रुद्रपुर, नैनी सैनी, पंतनगर, खटीमा, हल्द्वानी से पिथौरागढ़ पहुंचेंगे

राष्ट्रीय खेलों के तहत अपने पंच का दम दिखाने के लिए देशभर के मुक्केबाज रुद्रपुर, नैनी सैनी, पंतनगर, खटीमा, हल्द्वानी से पिथौरागढ़ पहुंचेंगे। खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स कॉलेज पहुंचाने के लिए इन जगहों पर स्टॉप चिहिन्त किए गए हैं। सभी खिलाड़ी नगर के होटलों में ठहरेंगे। इन्हें स्पोर्ट्स कॉलेज पहुंचाने के साथ ही इनके रहने-खाने की व्यवस्था कंपनी करेगी। राष्ट्रीय खेलों के तहत स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित होने वाले बॉक्सिंग की तैयारी जोरों पर हैं। जिला क्रीड़ा अधिकारी अनूप बिष्ट ने बताया कि 208 मुक्केबाज, 50 से अधिक कोच और 68 ऑफिशियल राष्ट्रीय खेलों के लिए स्पोर्ट्स कॉलेज पिथौरागढ़ पहुंचेंगे। इन्हें लाने के लिए रुद्रपुर रेलवे स्टेशन, नैनी सैनी, पंतनगर एयरपोर्ट, खटीमा और हल्द्वानी को स्टॉप बनाया गया है। यहां से 20 छोटी बस और 14 छोटे वाहन सभी को स्पोर्ट्स कॉलेज पिथौरागढ़ पहुंचाएंगे। इन्हें लाने और रहने-खाने की व्यवस्था की जिम्मेदारी थॉमस कुक कंपनी को दी गई है। खिलाड़ियों को ठहरने के लिए होटलों का अधिग्रहण कर इनमें जरूरी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। बताया कि स्पोर्ट्स कॉलेज बॉक्सिंग की मेजबानी के लिए तैयार है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें