एलयूसीसी में वित्तीय धोखाधड़ी का शिकार हुई महिलाओं ने कीर्तिनगर पुल में राजमार्ग पर धरना दिया। इस दौरान महिलाओं ने शासन प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। महिलाओं ने पैसा वापस दिलाए जाने की मांग की। इस मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। राजमार्ग पर जाम की समस्या पैदा न हो इसके लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।