गढ़वाल विवि के एसीएल सभागार में संविधान दिवस एवं बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। आदिवासियों के अधिकारों एवं संविधान के बारे में छात्र-छात्राओं को दी गई जानकारी। मुख्य अतिथि कॉमरेड इंद्रेश मैखुरी, विशिष्ट अतिथि खजान सिंह, विवि के कुलसचिव प्रो.एनएस पंवार, डीएसडब्ल्यू प्रो.एमएस नेगी, प्रो. एमएम सेमवाल, डॉ. महेंद्र बाबू, डॉ. राकेश नेगी आदि ने अपने विचार रखे। उन्होंने कहा जंगल, जमीन व अपने संसाधनों पर लोगों के अधिकार होना जरूरी है। इसके अलावा संविधान की प्रस्तावना व संविधान में प्रदत्त अधिकारों को बारे में बताया।