फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिड़ला परिसर : एबीवीपी के महिपाल और सचिव पद पर आर्यन के अनुरोध जीते

रेनू सकलानी Updated Sat, 27 Sep 2025 09:45 PM IST

एचएनबी गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर में अध्यक्ष, छात्रा प्रतिनिधि, विवि प्रतिनिधि पद पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने परचम लहराया। उपाध्यक्ष पद पर आइसा ने बाजी मारी। सचिव पद पर आर्यन ने कब्जा किया। अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के महिपाल बिष्ट को 2285 और जय हो संगठन के शिवांश डोभाल को 1920 मत पड़े। बिष्ट 664 मतों से विजयी रहे। उपाध्यक्ष पद पर आइसा के शिवांक नौटियाल को 2603 और छात्रम के अभिषेक घिल्डियाल को 1854 मत पड़े। नौटियाल 749 मतों से जीते। सचिव पद पर आर्यन के अनुरोध पुरोहित को 226 मतों से जीत मिली। कार्यकारिणी सदस्य-छात्रा पद पर एबीवीपी की विदिशा सिंह ने 2504 मत प्राप्त किए। विवि प्रतिनिधि पद पर अनमोल सिंह जयाड़ा 778 मतों से जीते। मुुुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. एचसी नैनवाल ने चुनाव परिणामों की घोषणा की। सहसचिव पद पर अभिषेक सिंह एवं कोषाध्यक्ष पद पर आयुष और कार्यकारिणी सदस्य पद पर पीयूष नौटियाल व सुंधांशु कुमार झा निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें