फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस साल से नहीं बना डोरिया-कैन्यूर को जोड़ने वाला पुल, टूटे रास्ते से जान जोखिम में डालकर आवाजाही

पौड़ी जिले के थलीसैंण विकासखंड में बुनियादी सुविधाओं की स्थिति को दर्शाता एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक महिला बच्चे को पीठ पर बांधकर टूटे हुए संगुड़ी पैदल पुल को पार करती दिखाई दे रही है। हालांकि, अमर उजाला इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। डोरिया और कैन्यूर गांव को जोड़ने वाला यह पुल वर्ष 2016 में टूट गया था, लेकिन करीब एक दशक बाद भी इसका निर्माण नहीं हो पाया है। ग्रामीण विजय बिष्ट और राजकुमार के अनुसार, पुल नहीं होने से लोगों को करीब पांच किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है। इससे बचने के लिए ग्रामीण जोखिम उठाकर टूटे पुल से नदी पार करने को मजबूर हैं। ग्रामीण कई बार पुल निर्माण की मांग को लेकर आंदोलन भी कर चुके हैं। उस समय राजस्व प्रशासन ने पुल की डीपीआर तैयार कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक निर्माण शुरू नहीं हो पाया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें