फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri: यूकेएसएसएससी पेपर के बाहर आने पर युवाओं में आक्रोश, नारेबाजी कर किया प्रदर्शन

अलका त्यागी Updated Mon, 22 Sep 2025 05:24 PM IST

स्नातक स्तरीय परीक्षा के पेपर बाहर आने पर जिला मुख्यालय पौड़ी में युवाओं ने आक्रोश जताया। युवाओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पेपर लीक से आक्रोशित छात्र छात्राओं ने बीजीआर परिसर पौड़ी में सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उन्होेंने पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग उठाई। एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव अंकित सुंदरियाल, प्रदेश सचिव मुकुल कुमार ने कहा कि सरकार युवाओं के हितों के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने पेपर को रद्द करते हुए फिर से परीक्षा आयोजित करवाने की मांग उठाई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें