अल्मोड़ा के चौखुटिया से शुरू हुई ऑपरेशन स्वास्थ्य पदयात्रा मंगलवार को श्रीनगर पहुंची। यह पदयात्रा 24 अक्तूबर को चौखुटिया की गेवाड़ घाटी से पूर्व सैनिक भुवन कठैत के नेतृत्व में देहरादून के लिए रवाना हुई थी। यात्रा का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती सुनिश्चित कराना है।