देवप्रयाग के बहा बाजार स्थित नृसिंहगाचल पर्वत से अचानक हुए भूस्खलन से विशाल बोल्डर नीचे आ गिरे, जिससे नगर के कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए और एक व्यक्ति घायल हो गया। गनीमत रही कि हादसे के वक्त ज़्यादातर लोग अपने घरों से बाहर थे, जिससे बड़ा जानमाल का नुकसान टल गया। नृसिंहगाचल पर्वत का एक हिस्सा दरक गया। इसके साथ ही कई टन वजनी बोल्डर तेजी से नीचे लुढ़कते हुए बहा बाजार में आ गिरे। इन बोल्डरों की चपेट में आकर विपिन चंद्र मिश्रा, भगवती प्रसाद मिश्रा और पनीलाल के मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए।