फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : श्रीनगर गढ़वाल में जय हो छात्र संगठन का प्रदर्शन, कुलपति पर लगाया तानाशाही का आरोप

श्रीनगर गढ़वाल में जय हो छात्र संगठन ने गढ़वाल विवि की कुलपति प्राे. अन्नपूर्णा नौटियाल का पुतला फूंका। इस दौरान छात्रों ने कुलपति पर कार्यकाल के दौरान भ्रष्टाचार व घोटालों के आरोप भी लगाए। साथ ही नए कुलपति की शीघ्र नियुक्ति की मांग भी छात्रों द्वारा की गई। बिडला परिसर गेट के समीप छात्रों ने विवि की कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका। आक्रोशित छात्रों ने कुलपति का कार्यकाल पूरा होने पर खुशी जताते हुए इसे तानाशाही व्यवस्था का अंत बताया। छात्र नेता विरेंद्र बिष्ट ने कहा कि बीते सात सालों से विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो़ अन्नपूर्णा नौटियाल का तानाशाही रवैया देखने को मिला। उनके कार्यकाल के दौरान विवि में घोटाले, नियुक्तियों में धांधली के कई प्रकरण सामने आई। उन्होंने प्रो़ नौटियान पर 31 अक्टूबर को कुलपति पद पर कार्यकाल समाप्त होने के बाद भी पद पर बने रहने व बैक डेट में हस्ताक्षर करने का आरोप लगाया। छात्र नेता अमन ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि विवि में जल्द ही नये कुलपति की नियुक्ति हो जो छात्र हितों में कार्य करे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें