फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर में रुक-रुककर बारिश से मौसम सुहावना, अलकनंदा का जलस्तर सामान्य से थोड़ा बढ़ा

श्रीनगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह से रुक-रुककर बारिश का दौर जारी रहा। कभी हल्की बूंदाबांदी तो कभी तेज फुहारों ने मौसम को सुहावना बना दिया, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। लगातार बादल छाए रहने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। वहीं बारिश का असर अलकनंदा नदी के जलस्तर पर भी दिखा, जिसमें हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई। सिंचाई विभाग के अनुसार वर्तमान में अलकनंदा का जलस्तर 532.40 मीटर है, जबकि चेतावनी सीमा 535 मीटर और खतरे की सीमा 536 मीटर निर्धारित है। सहायक अभियंता विजयपाल कैंतुरा ने बताया कि स्थिति फिलहाल सामान्य है और विभाग लगातार नदी के जलस्तर की निगरानी कर रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें