फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़वाल विवि छात्र संघ चुनाव: इन्हें किया गया प्रत्याशी घोषित, कल से होंगे नामांकन शुरू

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि के बिड़ला परिसर में छात्र संघ चुनाव के लिए छात्रम संगठन ने अभिषेक घिल्डियाल को उपाध्यक्ष तथा एनएसयूआई छात्र संगठन ने महासचिव पद के लिए मोहित राणा को प्रत्याशी घोषित किया है। 27 सितंबर को होने वाले छात्र संघ चुनाव के लिए 18 व 19 सितंबर को नामांकन होंगे।बुधवार को छात्रम संगठन की ओर से उपाध्यक्ष पद पर प्रत्याशी के नाम की घोषणा पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष अनमोल भंडारी ने की। उन्होंने कहा कि उपाध्यक्ष पद पर लगातार छात्रम संगठन का दबदबा रहा है, अभी तक कई उपाध्यक्ष संगठन से जीत चुके हैं। उन्होंने छात्रों से चुनाव में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने की अपील की। मौके पर छात्रम से उपाध्यक्ष रहे अमन काला, रूपेश नेगी, सुजीत गैरोला, अजय पुंडीर आदि मौजूद रहे। एनएसयूआई छात्र संगठन ने महासचिव पद के लिए मोहित राणा को अपना उम्मीदवार बनाया है। नगर के एक निजी होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष सूरज नेगी ने प्रत्याशी के नाम की घोषणा की। उन्होंने कहा कि संगठन हर उस छात्र को अवसर देगा जो छात्रहित में काम करना चाहता है। पूर्व महासचिव आंचल राणा ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाई। कहा कि शालीन तरीके से विवि प्रशासन से संवाद कर छात्र हित के कार्य कराए गए, जिन्हें छात्रों ने सराहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें