फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की पुण्यतिथि पर मंगलवार को महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थापित नेताजी की प्रतिमा पर कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए। वक्ताओं ने नेताजी के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान और युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना जगाने को याद किया। उन्होंने कहा कि आज देश के सामने भ्रष्टाचार समेत कई चुनौतियां हैं, जिनके खिलाफ दृढ़ता और साहस के साथ आवाज उठाने की जरूरत है। कार्यकर्ताओं ने नेताजी के त्याग और संघर्ष से प्रेरणा लेते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें