फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमलेश्वर महादेव मंदिर में शिव महापुराण कथा का समापन

श्रीनगर के प्राचीन कमलेश्वर महादेव मंदिर में दो अगस्त से चल रही श्री शिव महापुराण कथा का बुधवार को हवन-यज्ञ और पूर्णाहुति के साथ विधिवत समापन हुआ। महंत 108 आशुतोष पुरी के सानिध्य में आयोजित अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर यज्ञ में आहुति दी। कथा व्यास आचार्य जगन्नाथ डिमरी की मौजूदगी में विश्व कल्याण और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की गई। इसके बाद मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। महंत आशुतोष पुरी ने आयोजन में सहयोग देने वाले श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं का आभार जताया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें