विश्व रक्तदाता दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से जिला अस्पताल पौड़ी में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवा रक्तदाताओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि डीएफओ गढ़वाल स्वप्निल अनिरूद्ध ने भी रक्तदान किया गया। उन्होंनें कहा कि खून देकर किसी व्यक्ति के जीवन को बचाया सकता है।