फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पूरा किया पांच साल का कार्यकाल, बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

Heera Updated Sat, 04 Jul 2026 12:29 PM IST

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मुख्यमंत्री पद पर पांच वर्ष पूरे होने पर शनिवार को रामनगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण कर खुशी मनाई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का संकल्प लिया और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश के विकास की सराहना की। शनिवार को रानीखेत रोड स्थित भाजपा कार्यालय में पूर्व नगर अध्यक्ष मदन जोशी ने कहा कि उत्तराखंड के गठन के बाद लंबे समय तक किसी भी मुख्यमंत्री का कार्यकाल पांच वर्ष पूरा नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी के बाद पुष्कर सिंह धामी ऐसे मुख्यमंत्री बने हैं जिन्होंने पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा किया है। यह प्रदेश की राजनीतिक स्थिरता और विकास के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि धामी सरकार ने समान नागरिक संहिता, सख्त नकल विरोधी कानून, निवेश को बढ़ावा देने, महिला सशक्तीकरण और धार्मिक-पर्यटन स्थलों के विकास जैसे कई ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। इन फैसलों का लाभ प्रदेश की जनता को मिल रहा है और उत्तराखंड विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। इस दौरान आशीष ठाकुर, माया रावत, यतिन रौतेला, मनप्रीत कौर, अंजना सुन्द्रियाल, संजीव सैनी आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें