फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: नैनीताल में बदला मौसम, खुर्पाताल से चारखेत तक के क्षेत्र में जमकर हुई ओलावृष्टि

बृहस्पतिवार को नैनीताल का मौसम प्रतिकूल रहा। सुबह आसमान में घने बादल छाए रहेे। सुबह छह बजे तथा फिर 7.30 बजे हल्की बूंदाबांदी हुई। दोपहर बाद चली हवाओं से आसमान खुला और लगभग एक बजे बाद धूप निकल आई। दो बजे बाद फिर से आसमान बादलों से ढक गया। लगभग तीन बजे फिर हल्की बूंदाबांदी हुई। इससे ठंड में इजाफा हुआ। लोग दिन में भी जैकेट के साथ मफरल व टोपी पहने देखे गए और कई स्थानों पर अलाव जलते भी देखे गए। जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 09 डिग्री सेल्सियस रहा। इधर लगभग 3.30 बजे खुर्पाताल से चारखेत तक के क्षेत्र में जमकर ओलावृष्टि हुई। लगभग एक घंटे तक चली ओलावृष्टि से जन जीवन पर प्रतिकूल असर पड़ा। क्षेत्र के काश्तकार मनमोहन सिंह, मोहन सिंह, हीरा सिंह, दीपक कड़ाकोटी का कहना है कि ओलावृष्टि से गेहूं, मसूर, चना समेत मटर, बीन एवं अन्य साक सब्जी की पैदावार प्रभावित हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें