उत्तराखंड के कुमाऊं में टैक्सी चालकों की हड़ताल जारी है। हड़ताल के चलते हल्द्वानी के रोडबेज बस स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ उमड़ी हुई है। बस में सीट पाने के लिए यात्री जद्दोजहद कर रहें है। बता दें कि ऑटोमैटेड वाहन फिटनेस सेंटर में वाहनों की फिटनेस को लेकर अवैध वसूली किए जाने के विरोध में टैक्सी संचालकों ने 27 जनवरी को हड़ताल का ऐलान किया था। इस संबंध में टैक्सी महासंघ ने जिलाधिकारी और संभागीय परिवहन अधिकारी हल्द्वानी संभाग को पत्र लिखकर फिटनेस सेंटर की शिकायत भी की थी।