फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ramnagar: अतिक्रमणकारियों के कब्जे से वन विभाग ने खाली कराई 58 हेक्टेयर भूमि

रामनगर में तराई पश्चिमी वनप्रभाग की रामनगर रेंज स्थित जुड़का बिट से वनविभाग की टीम ने अतिक्रमणकारियों के कब्जे से 58 हैक्टेयर भूमि को मुक्त कराया है।अतिक्रमणकारी इस भूमि पर कब्जा कर लंबे समय से खेती कर रहे थे। टीम ने खेती को जेसीबी और ट्रैक्टर की मदद से पाटने दिया है। साथ ही तारबाड़ और फेंसिंग कर कब्जे में ले लिया है। तराई पश्चिमी वनप्रभाग के डीएफओ प्रकाश चंद्र आर्या ने बताया कि विगत वर्ष भी रामनगर रेंज की जुड़का बिट से 200 हैक्टेयर भूमि को कब्जेदारों से मुक्त कराया गया था। जिसके बाद विगत कुछ माह पूर्व जुड़का क्षेत्र से कब्जा हटाने के लिए सर्वे का कार्य किया गया था। सर्वे का कार्य पूरा होने के बाद सोमवार को वनविभाग की टीम ने जुड़का क्षेत्र से 58 हेक्टेयर भूमि को जेसीबी व ट्रेक्टर की मद्द से पाट दिया है। साथ ही भूमि को अपने कब्जे में ले लिया है। वन विभाग की भूमि पर कब्जा हटाने का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें