फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital: पाषाण देवी में अखंड रामायण पाठ शुरू

गायत्री जोशी Updated Wed, 21 Jan 2026 03:42 PM IST

नैनीताल शहर के ठंडी सड़क स्थित मां पाषाण देवी मंदिर में सोमवार से शुरू हुए तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के तहत मंगलवार को गणेश पूजन, पंचांगी कर्म, राम दरबार पूजन आदि हुआ। इसके बाद अखंड रामायण पाठ शुरु हुआ। सायं को निर्धारित समयावधि में पंच आरती और प्रसाद वितरण हुआ। मुख्य आयोजक पंडित जगदीश भट्ट ने बताया कि बुधवार को अखंड रामायण पाठ के पारायण के बाद कन्या पूजन, हवन पूर्णाहुति व भंडारा होगा। इधर सायं व रात्रि में गायक कलाकारों व श्रद्धालुओं की प्रस्तुति से माहौल भक्तिमय बना रहा। आयोजन की सफलता में धीरज भट्ट, प्रमोद सुयाल, नवीन, दीपक, पंकज, मोहित मोहन, गंगा, गोविंद, त्रिलोक समेत मंदिर से जुड़े श्रद्धालु जुटे रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें