फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital: झील में उतराता मिला 45 वर्षीय युवक का शव

नैनीताल झील में शुक्रवार सुबह मल्लीताल निवासी मनीष (45) का शव उतराता मिलने से सनसनी फैल गई। शव को झील से निकालकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुक्रवार की सुबह ठंडी सड़क से गुजर रहे लोगों की नजर झील में उतराते शव पर पड़ी। सूचना पर एएसआई सुनील कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से शव को निकालकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार देर शाम मनीष ने घर पर फोन कर गलत कदम उठाने की बात कही थी। सूचना मिलने के बाद परिजनों ने रात भर उसकी तलाश की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। शुक्रवार सुबह ठंडी सड़क पर उसका शव उतराता मिला। कोतवाल हरपाल सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें